katniमध्यप्रदेश

माध्यमिक शाला एन.के. जे.में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम अदभुत, निराली और अत्यंत आकर्षक रही

माध्यमिक शाला एन.के. जे.में 76वें गणतंत्र दिवस की धूम अदभुत, निराली और अत्यंत आकर्षक रह

कटनी /उपनगरीय क्षेत्र स्थित प्राचीनतम आदर्श विद्यालय शासकीय माध्यमिक शाला न्यू कटनी जंक्सन में इस वर्ष गणतंत्रता की धूम ने पूरे उपनगरीय क्षेत्र में अपना अद्वितीय छाप छोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका में पार्षद द्वय बाबूजगजीवन राम वार्ड और शिवाजी वार्ड क्रमशःश्रीमती फमीदा अफताव और श्रीमती प्रभा गुप्ता रहीं. कार्यक्रम की अध्यक्षता शाला प्रबंध कार्यकारणी की अध्यक्ष श्रीमती नेहा मिश्रा द्वारा की गयी. संरक्षक की भूमिका में क्षेत्रीय समाज सेवक श्रीनिवास द्विवेदी उर्फ़ बम बम महराज नजर आये. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में समाज सेवा में चौबीसों घंटे तैनात रहकर लोगों के बीच एक अच्छी छवि बना चुके बिहारी यादव के आलवा सी.डब्लू. एस.एन.छात्रावास के मुख्य कर्ताधर्ता बीरु सोनी के साथ साईट सेवर्स इण्डिया के मनोज खरे, शिवशंकर,संतोष सिंह,प्रवेश पटेल सहित एम.आर.सी.लवकुमार द्विवेदी, पंकज त्रिपाठी मंचासीन रहे.विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम के प्रथम चरण में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति में गगन भेदी नाराओं के मध्य प्रभात फेरी का आयोजन समूचे उपनगरीय क्षेत्र में शाला प्रभारीप्रधानअध्यापिका श्रीमती कविता जैन के कुशल नेतृत्व में हुआ. कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विद्यालय में वर्षों से स्थापित बुद्धि की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा अर्चना आचार्य पंडित अजय मिश्रा द्वारा संस्कृत में उच्चारित गये मन्त्रोंपचार के मध्य दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के तीसरे चरण में शाला के वरिष्ठ शिक्षक कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत के कुशल मार्गदर्शन में झंडा रोहण का कार्यक्रम पार्षद द्वय सहित विद्यालय के सभी शिक्षकों,अतिथियों और नन्हे मुन्हे बच्चों की उपस्थिति में आयोजित हुआ. तदोपरान्त राष्ट्रगान, भारत माता की पूजा, अमरशहीदो को नमन भरी सच्ची श्रद्धांजलि,गगन भेदी नारे और जयकारों से समुचा एन. के.जे.क्षेत्र क्रांतिकारी तर्ज पर गौरवान्वित नजर आया .चयनित छात्र -छात्राओं द्वारा मां सरस्वती की वंदना,सुविचार, ताजे समाचार प्रस्तुत करने के बाद जैसे ही विद्यार्थियों ने एक अनूठी मिसाल और देश भक्ति के भावों से भरे हुए सांस्कृतिक कार्यक्रमों की छवि बिखेरना शुरु किये, तो तालियों की गड़गड़ाहट ने मानो समूचे क्षेत्र में एक गरिमामयी ऊर्जा का संचार कर दीं. एक ओर जहाँ माध्यमिक और प्राथमिक शाला के सामान्य बच्चों ने बढ़कर चढ़कर मंच में उपस्थित होकर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते रहे , वहीं सी.डब्लू. एस. एन. के विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों ने भी अपने अंदर छिपी प्रतिभा को सार्वजनिक कर लोगों की वाह वाही लेने में जरा भी संकोच नहीं किये. सबसे शानदार प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं में माध्यमिक तथा प्राथमिक विभाग के बलबीर, आदित्य,कु.कोमल चौहान, कु.मीना पटेल,कु.कनिका मिश्रा,कु.अरुणा पटेल, कु. तेजस्वनी,कु. संध्या कोरी, कु.स्वास्तिका विश्वकर्मा, कु.काजल, कु.शालनी, और कु.प्रियांसी सहित साहिल काछी, दुर्गेश दाहिया, सुदामा, विवेक और आकाश प्रमुख्य भूमिका में रहे . सांस्कृतिक कार्यक्रमों की अदभुत और निराली छवि का नजदीकी से साक्षातकार कर बच्चों का हौसला और मनोबल बढ़ाते हुए, विशिष्ट अतिथि बिहारी यादव द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी छात्र -छात्राओं को पचास पचास रूपये का नगद पुरुस्कार भी प्रदान किया गया.

शालेय प्रभारी माध्यमिक और प्राथमिक क्रमशः श्रीमती कविता जैन,श्रीमती हेमलता रायकवार,शिक्षक नेतृत्व कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत और भीष्मपितामह की भूमिका का निर्वहन कर रहे अजय मिश्रा के कुशल नेतृत्व में इस वर्ष आयोजित हुए गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में मैं,अहम,छल, छिद्र कपट, पाखंड कोसों दूर रहे . सभी शिक्षक-शिक्षिकाओंऔर कार्यालय सहायकों ने एक दिन पहले से ही यह तय कर लिये थे, कि इस वर्ष का राष्ट्रीय पर्व विद्यालय में ऐतिहासिक बनाते इसे मेरिट में लाकर ही हम लोग दम लेंगे, ठीक इसी सोच को अमली जामा पहनाते हुए विद्यालयीन शिक्षक -शिक्षिकाओं सहित चारों भ्रत्यों ने पूरी ऊर्जा और टीम भावना से काम करके कार्यक्रम की खूबियों को घर घर चर्चा का विषय बना दिये. पूर्ण रूप से अपने दायित्वों को पूजा मानकर कार्य कर कार्यक्रम को ऊँचाईओं तक पहुंचाने वालों में सर्व प्रथम श्रीमती मोहना जरगर सोनी, श्रीमती मनीषा कांबले, श्रीमती रश्मि विश्वकर्मा, श्रीमती हेमलता रैकवार, श्रीमती नीतू दाहिया, जितेंद्र दुबे, अजय पटेल, अनिल पाण्डेय, श्रीमती नीलम श्रीवास, श्रीमती लक्ष्मी बाई रजक, श्रीमती चंद्रप्रभाऔर केयर टेकर सुरेश तिवारी को कम करके कदापि नहीं आंक सकते हैं.शालेय टीम ने साबित कर दिया कि *मुश्किल नहीं है, कुछ भी अगर ठान लीजिये,बस एक बार अपने वरिष्ठों का सम्मान कीजिये कार्यक्रम में तूफानी भाषण देने वालों में सर्व श्री मार्तण्ड सिंह राजपूत,पंडित अजय मिश्रा,लव द्विवेदी, श्रीमती नेहा मिश्रा, बम बम महराज और बिहारी यादव प्रमुख्य रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत और सभी के प्रति सकारात्मक आभार प्रदर्शन श्रीमती कविता जैन द्वारा किया गया. अंत में जहाँ एक ओर बच्चों को स्वादिष्ट पूड़ी,सब्जी, हलवा, खीर और लड्डूओं का मुक्त हस्त बफर सिस्टम में भोजन परोसा गया.वहीं सभी शिक्षकों और अतिथिओं को भरपेट स्वरूचि स्वलपाहार की व्यवस्था भी प्राथमिक विभाग की ओर से प्रधान पाठक पं.अजय मिश्रा और प्रभारी शिक्षिका श्रीमती हेमलता रैकवार के सौजन्य से प्राप्त हुआ l

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि