जबलपुर: निजी स्कूल के सीनियर छात्रों की दबंगई, जूनियरों को पहाड़ी पर ले जाकर बेल्ट से पीटा
जबलपुर: निजी स्कूल के सीनियर छात्रों की दबंगई, जूनियरों को पहाड़ी पर ले जाकर बेल्ट से पीटा
जबलपुर। जबलपुर में एक निजी स्कूल के सीनियर छात्रों द्वारा अपने ही दो जूनियर छात्रों के साथ बर्बरता और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोपी छात्रों ने बातचीत के बहाने जूनियरों को पहाड़ी पर बुलाया और वहां उनके साथ जमकर मारपीट की। इस अमानवीय घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
घटना से जुड़ी मुख्य बातें:
सीनियर छात्र जूनियरों पर किसी बात को लेकर दबाव बना रहे थे। जब उन्होंने बात मानने से इनकार कर दिया, तो उन्हें एक पहाड़ी पर बुलाया गया। आरोपी छात्रों ने दोनों जूनियर छात्रों को बेल्ट और लात-घूंसों से बुरी तरह पीटा और बाल पकड़कर घसीटा। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीड़ित छात्र हाथ जोड़कर लगातार माफी मांगते दिख रहे हैं, लेकिन सीनियर छात्रों ने उनकी एक न सुनी।
पुलिस कार्रवाई घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई है। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट करने वाले सीनियर छात्रों की पहचान करने में जुट गई है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की बात कह रही है।
प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर कटनी भाजपा की नई सूची जारी, 26 मण्डलों में इन प्रभारियों को जिम्मेदारी








