katniमध्यप्रदेश

बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में वार्षिकोत्सव “वसुधैव कुटुम्बकम्”हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल प्रांगण में वार्षिकोत्सव “वसुधैव कुटुम्बकम्”हर्षोल्लास के साथ मनाया गय

कटनी- बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में विद्यालय का वार्षिकोत्सव “वसुधैव कुटुम्बकम् बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल के प्रेसिडेंट अनिल देवड़ा डॉ. पंकज गुप्ता डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. मानसी गुप्ता विनय चड्‌डा जी, काके चड्‌डा नवलेश मलिक वीरेन मैनी अभिलाष दीक्षित रौनक खण्डेलवाल माधव नगर थाना टी.आई. संजय दुबे, कुठला थाना टी.आई. राजेन्द्र मिश्रा, डॉ. बल्देव सिंह जी, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा के साथ अन्य अतिथियों ने शिरकत की। बेलवेदर इंटरनेशनल विद्यालय की डायरेक्टर अवंतिका गोयनका जी ने अपने शुभ संदेश में विद्यालय के उत्कृष्टता की प्रशंसा की। विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. जय चड्‌डा जी डायरेक्टर एवं श्री देवाशीष चड्डा जी ने अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलन कर वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके पश्चात् उपस्थित मुख्य अतिथि विशिष्ट अतिथियों का अभिनंदन पुष्प श्रीफल शॉल और विद्यालय के प्रतीक चिन्ह को प्रदान कर किया गया। मुख्य अतिथि श्री संदीप जायसवाल जी ने अपने उद्बोधन में चड्डा ग्रुप द्वारा संचालित बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल की भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि बेलवेदर इंटरनेशनल स्कूल में उपलब्ध आधुनिक सुविधाओं से बच्चों का समुचित सर्वांगीण विकास हो रहा है तथा स्कूल में प्रवेशित बच्चे इंटरनेशल स्तर की शिक्षा इस विद्यालय में प्राप्त कर रहे हैं।

अतिथियों के स्वागत में नौनिहालों द्वारा स्वागत गीत और नृत्य प्रस्तुत किए गए। नौनिहालों के स्वागत डांस फ्लोर एक्ट ने सभी का मनमोहन लिया तथा कार्यक्रम में करतल ध्वनियों से विद्यालय प्रांगण गूंज उठा। वातावरण में ठंडक होने के बावजूद सभी अतिथियों ने पूरे कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कक्षा पांचवी के विद्यार्थियों ने जीवन मूल्यों से जुड़े ईमानदारी करुणा एकता और प्रेरणा जैसे भावों को बताते हुए अंग्रेजी नाटक प्रस्तुत किया जिसमें यह संदेश दिया गया की कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती है। विद्यालय में हर क्षेत्र से जुड़े हुए कार्यक्रमों को नृत्य नाटिकाओं द्वारा प्रस्तुतिकरण के माध्यम से सिद्ध कर दिया गया कि विद्यालय के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विश्व पटल पर अपनी पहचान बनाने की ओर अग्रसर हो चुके हैं। आर्मी डांस, कार्निवल डांस, शिव शक्ति डांस, कांतारा डांस, फ्रेंच डांस, हेमनको डांस, वियतनाम डांस, दशावतार जैसे कार्यक्रम दशकों के सम्मोहन का केंद्र रहे हैं। शिव शक्ति, कांतारा और दशावतार कार्यक्रम की प्रस्तुति की सभी ने भूरी भूरी प्रशंसा की। बच्चों की सुंदर पोजीशन ने कार्यक्रमों को और अधिक आकर्षक बना दिया तथा बच्चों के आत्मविश्वास से सभी प्रस्तुतियों की प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम के अंत में देवाशीष चड्डा जी ने बच्चों एवं समस्त स्टाफ की प्रशंसा करते हुए कि बच्चों एवं विद्यालय स्टाफ के प्रयास तथा मेहनत से यह वार्षिकोत्सव कार्यक्रम सफल हो पाया है।

Back to top button