पूर्वी यूरोप में फिर बढ़ा तनाव: रूस ने बार-बार किया पोलैंड के एयरस्पेस का उल्लंघन, सुरक्षा में उतरे स्वीडन के ‘JAS ग्रिपेन’ फाइटर जेट

fighter jet

पूर्वी यूरोप में फिर बढ़ा तनाव: रूस ने बार-बार किया पोलैंड के एयरस्पेस का उल्लंघन, सुरक्षा में उतरे स्वीडन के ‘JAS ग्रिपेन’ फाइटर जेट

स्टॉकहोम/वारसॉ: पूर्वी यूरोप में सुरक्षा संकट एक बार फिर गहरा गया है। स्वीडन के प्रधानमंत्री उल्फ क्रिस्टर्सन ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने शुक्रवार रात पोलैंड के हवाई क्षेत्र (एयरस्पेस) का बार-बार उल्लंघन कर गंभीर उकसावे की कार्रवाई की है। इस घटना के बाद पोलैंड के समर्थन और उसके एयरस्पेस को सुरक्षित रखने के लिए स्वीडन के अत्याधुनिक ‘जेएएस ग्रिपेन’ (JAS Gripen) फाइटर जेट्स ने तत्काल संयुक्त सुरक्षा अभियान में हिस्सा लिया।

एयरस्पेस बंद, रास्ते बदले… फिर भी भारत ने आर्मेनिया-अजरबैजान के रास्ते 880 नागरिकों को सुरक्षित निकाला

यूक्रेन को होने वाली सैन्य सप्लाई की सुरक्षा भी मकसद

स्वीडिश पीएम उल्फ क्रिस्टर्सन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर इस सैन्य कार्रवाई की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि पोलैंड की मदद और उसकी हवाई सीमाओं की रक्षा के लिए स्वीडिश लड़ाकू विमानों को तैनात किया गया है। क्रिस्टर्सन के अनुसार, इस ऑपरेशन का एक प्रमुख उद्देश्य यूक्रेन तक सैन्य उपकरणों और अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने वाले अहम सप्लाई रूट्स की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी है।

“रूस से खतरा सिर्फ यूक्रेन तक सीमित नहीं”

स्वीडिश प्रधानमंत्री ने अपनी सेना (Armed Forces) और रक्षा उद्योग (Defence Industry) की सराहना करते हुए कहा कि वे न केवल स्वीडन को सुरक्षित बनाते हैं, बल्कि नाटो (NATO) को भी मजबूती देते हैं। यूरोप के अन्य देशों पर मंडराते खतरों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा- डेनमार्क ने हाल ही में रूस को अपने क्षेत्र में एक यूक्रेनी कलाकार की हत्या की कोशिश के लिए जिम्मेदार ठहराया है। कुछ दिन पहले एस्टोनिया ने भी खुलासा किया था कि रूस द्वारा उसके खिलाफ तोड़फोड़ की कथित योजनाएं तैयार की गई थीं।

इसे भी पढ़ें-  महादेव सट्टा ऐप मामले में CBI का ताबड़तोड़ एक्शन! 6 राज्यों के 33 ठिकानों पर मारी रेड, मास्टरमाइंड सौरभ चंद्राकर के खुलासों के बाद हड़कंप; म्यूल अकाउंट्स और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

क्रिस्टर्सन ने स्पष्ट किया कि ये घटनाएं साबित करती हैं कि रूसी आक्रामकता केवल यूक्रेन तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे यूरोप की सुरक्षा इससे प्रभावित हो रही है।

बाल्टिक सागर क्षेत्र पर स्वीडन का विशेष फोकस

बढ़ते खतरों के मद्देनजर स्वीडन ने अपनी सुरक्षा नीति में बड़ा बदलाव किया है और अब वह अपने पड़ोसी देशों तथा बाल्टिक सागर क्षेत्र की सुरक्षा पर पहले से कहीं अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा है। पीएम क्रिस्टर्सन ने कहा, “यही वह क्षेत्र है जहां हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। जब हम अपने पड़ोसियों की रक्षा करते हैं, तो असल में हम स्वीडन की ही रक्षा कर रहे होते हैं।”

उल्लेखनीय है कि यह तनाव ऐसे समय में बढ़ा है, जब हाल ही में अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध समाप्त करने के लिए एक नया प्रस्ताव रखा था, जिसमें कहा गया था कि यदि यूक्रेन डोनबास क्षेत्र से पीछे हटता है, तो उसे नाटो (NATO) की सदस्यता दी जा सकती है।