Site icon Yashbharat.com

तेजप्रताप बोले- मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद…”

8tej 2025 05 232023da8ae1b5fd106359038634b92f

Tezpratap राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता और बिहार के पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर सोशल मीडिया पोस्‍ट करते हुए देश के लिए तत्‍पर होने की बात दोहराई है. इसमें कहा गया है कि मैं भारतीय सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर देश की सेवा करना चाहता हूं.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक संदेश साझा करते हुए कहा कि यदि उनका पायलट प्रशिक्षण देश के काम आ सकता है, तो वे सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं. तेज प्रताप यादव ने अपने पोस्ट में लिखा, “पायलट की ट्रेनिंग अगर देश के काम आ सकती है तो, मैं तेज प्रताप यादव हर समय देश की सेवा के लिए तत्पर हूं. आपके जानकारी के लिए बता दूं कि मैंने भी पायलट की ट्रेनिंग ले रखी है और देश के लिए मेरी जान भी चली जाए तो अपने आपको भाग्यशाली समझूंगा. जय हिंद…”

दूसरी तरफ तेज प्रताप के इस दावे पर कि वे पायलट ट्रेनिंग ले चुके हैं; इस पर बवाल मचा है. सोशल मीडिया पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं हैं. कुछ लोगों ने उनके जज्बे की सराहना की, जबकि अन्य ने उनकी पायलट लाइसेंस की वैधता पर सवाल उठा दिए हैं. बताया जाता है कि तेज प्रताप यादव के पास ‘फ्लाइट रेडियो टेलीफोन ऑपरेटर लाइसेंस (FRTOL-R)’ है, जो केवल विमान में रेडियो संचार की अनुमति देता है, न कि विमान उड़ाने की. तेज प्रताप यादव का यह बयान ऐसे समय आया है जब भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादी ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं.

Exit mobile version