Tehreek-e-Hurriyat: मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर के बाद तहरीक-ए-हुर्रियत पर बैन

amit shah

Tehreek-e-Hurriyat: जम्मू-कश्मीर को आतंक से मुक्त कराने के लिए केंद्र सरकार ने रविवार को बड़ा एक्शन लिया है। मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर के बाद तहरीक-ए-हुर्रियत पर बैन लग दिया है। गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकवादी गतिविधियों की वजह से संगठन पर UAPA के तहत प्रतिबंध लगाया है।गृह मंत्रालय ने 27 दिसंबर को मसरत आलम ग्रुप पर बैन लगाया था। गृहमंत्री शाह ने कहा था कि देश विरोधी गतिविधियों की वजह से संगठन पर 5 वर्ष के लिए बैन लगाया गया है। उन्होंने कहा, यह संगठन और इसके सदस्य राष्ट्र विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में लिप्त हैं। लोगों को इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

अमित शाह ने एक्स पर लिखा

केंद्रीय गृहमंत्री ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर बताया कि तहरीक-ए-हुर्रियत, जम्मू-कश्मीर को UAPA के तहत एक गैरकानूनी संघ घोषित किया गया है। यह संगठन जम्मू-कश्मीर को भारत से अलग करने और इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए निषिद्ध गतिविधियों में शामिल है। उन्होंने लिखा, जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी दुष्प्रचार फैलाते और आतंकी गतिविधियों जारी रखते हुए पाया गया।

इसे भी पढ़ें-  व्हीबी जीरामजी योजना से बदली गांव की तस्वीर: आंवला पौधरोपण से पर्यावरण संरक्षण, जलस्तर में सुधार और सिंचाई को मिला बढ़ावा