भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए बच्चों को तैयार करें शिक्षक- डाॅ आदित्य कुमार शर्मा,सायना इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम संपन्न

भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए बच्चों को तैयार करें शिक्षक- डाॅ आदित्य कुमार शर्मा,सायना इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम संपन्
कटनी, सायना इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षक दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा, प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि श्री ऋषि अरोरा जी, सायना किड्स स्कूल की प्रभारी डाॅ. भारती शर्मा, हेडमास्टर डाॅ. लोकेश दुबे, कमल सरेचा एवं प्राइमरी समन्वयक श्रीमती रीत मोंगा ने सर्वपल्ली डाॅ. राधाकृष्णन के तैल चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया । तदोपरान्त बारहवीें के बच्चों ने शिक्षकों के प्रतिनिधित्व कर रहे छात्रों ने गुरूकुल परंपरा को स्मरण कर शिक्षकों को उपहार भेंटकर आभार प्रदर्शित किया। इस सुअवसर पर प्राचार्य डाॅ. आदित्य कुमार शर्मा ने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि शिक्षक का पद एक गरिमामय पद है शिक्षक की दशा के अनुरूप ही बच्चों का भविष्य बनता और बिगड़ता है। भ्रष्टाचार मुक्त भारत का निर्माण करने के लिए बच्चों को तैयार करें तथा बच्चों के भविष्य निर्माण की भूमिका में शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी अपनी भूमिका का निर्वहन करना चाहिए। समय तेजी से बदल रहा है और इस परिर्वतन को हमें स्वीकार करना ही होगा लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में संस्कारों की कमी नहीं होनी चाहिए।इसी कड़ी में उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज निर्माता, राष्ट्र निर्माता के साथ ही हर जगह एक अमिट छाप छोड़नेेवाला एक सक्रिय कार्यकर्ता है। सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रृंखला में शिक्षकों की महत्ता हेतु हिन्दी गायन, वैस्टर्न एवं इण्डिन डांस की प्रस्तुति से बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसी कड़ी में प्रबंधन समिति द्वारा सभी शिक्षकों को उपहार दिया गया । इस पावन अवसर पर चेयरपर्सन डाॅ. निधि पाठक, श्री संजय सत्येन्द्र पाठक (विधायक विजयराघवगढ ) पूर्व महापौर, श्रीमती निर्मला सत्येन्द्र पाठक एवं समस्त स्टाफ अभिभावकों ने शुभकामनाएँ प्रेषित की। अंत में सुरूचि भोज के बाद बारहवीं की छात्रा अंजलि शर्मा ने आभार व्यक्त किया इसके साथ ही कार्यक्रम समन्वयक श्रीमती बबीता बजाज के धन्यवाद ज्ञापन के साथ ही वंदे मातरम् गायन से कार्यक्रम का समापन किया गया ।








