Thursday, May 28, 2026
Latest:
katni

शिक्षिका राधा को मिला उत्कृष्ट, श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान

कटनी। आजाद अध्यापक संघ कटनी द्वारा आयोजित मिलन समारोह एवं वार्षिक कैलेंडर विमोचन समारोह में कार्यक्रम के मुख्यातिथि एवं संघ के संरक्षक नगर निगम कटनी के अध्यक्ष मनीष पाठक द्वारा उत्कृष्ट, श्रेष्ठ प्रतिभा सम्मान से शासकीय बालक माध्यमिक शाला बरही की प्रधानाध्यापिका श्रीमती राधा सोनी को मोमेंटो व सम्मान पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने पर दिया गया है। आयोजन नगर निगम कटनी में आयोजित किया गया था। जहां आजाद अध्यापक के प्रांतीय संयोजक रमाशंकर राजू तिवारी सहित उनकी टीम ने अपनी बधाई प्रेषित की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम