Site icon Yashbharat.com

टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान का नगर आगमन पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत, टैक्सी संचालन में आने वाली परेशानियों को दूर करने बनी योजना

IMG 20250128 WA0018

कटनी। टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान का गतदिवस नगर आगमन हुआ। श्री चौहान के नगर आगमन पर यूनियन की कटनी इकाई के द्धारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें टैक्सी संचालन के दौरान आने वाली परेशानियों के संबंध में चर्चा करते हुए उनके निराकरण की दिशा में कार्य करने की योजना बनाई गई। इस दौरान कटनी टैक्सी यूनियन के जिला संरक्षक सोनू गुप्ता व अध्यक्ष दीपक पटेल सहित राष्ट्रीय सचिव नफीस उद्दीन, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ऐजाज घोषी, राष्ट्रीय महामंत्री दीपक मिश्रा, प्रदेश अध्यक्ष जीतू गोस्वामी, मध्यप्रदेश संरक्षक नंद किशोर जोशी, प्रदेश सचिव आकाश सिंह सोलंकी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राम गुज्जर, जिला महासचिव बॉबी अग्रवाल, जिला सचिव जैकी राय, कोषाध्यक्ष अरूण कुशवाहा, कार्यवाहक अध्यक्ष तुषार पटेल, प्रचार मंत्री इमरान कुरैशी, उपाध्यक्ष मंटू मिश्रा, महामंत्री विवेक शर्मा, सचिव राजा खान, जिला प्रमुख पवन सिकरवार, मीडिया प्रभारी कमल अरोरा, नरेन्द्र सागर व सागर शुक्ला सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों की उपस्थिति रही।

 

Exit mobile version