Monday, May 25, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

ग्वालियर में रिश्तों को किया शर्मसार: दुर्गा पंडाल में खेल रही 8 साल की मासूम से ताऊ ने किया दुष्कर्म

ग्वालियर में रिश्तों को किया शर्मसार: दुर्गा पंडाल में खेल रही 8 साल की मासूम से ताऊ ने किया दुष्कर्म।नवरात्र में पूरा देश माँ की भक्ति में डूबा हुआ है। इस समय ग्वालियर में आठ वर्षीय मासूम के साथ उसके ताऊ ने ही ज्यादती की। बालिका दुर्गा पंडाल में खेल रही थी, तभी उसका ताऊ उसे अपने साथ बहाने से घर ले गया।

ग्वालियर में रिश्तों को किया शर्मसार: दुर्गा पंडाल में खेल रही 8 साल की मासूम से ताऊ ने किया दुष्कर्म

इसके बाद ग़लत काम किया। फिर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। लड़की के कपड़ों में खून लगा देखा तब उसकी माँ को पता लगा। देर रात इस मामले में झाँसी रोड थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की। आरोपित को भी कुछ देर बाद हिरासत में ले लिया गया।

बालिका घर से करीब 50 मीटर दूर स्थित दुर्गा पंडाल में मोहल्ले के बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी उसका 45 वर्षीय ताऊ आया । उसने अपने घर जाने के लिए कहा। बालिका ताऊ के घर चली गई। इसी दौरान वह पीछे से आ गया और बालिका के कपड़े उतारकर ग़लत हरकत की।

जब बच्ची रोने लगी तो मुंह पर हाथ रखकर धमकाया। फिर बच्ची को भगा दिया। बच्ची जब घर पहुंची तो गुमसुम थी। इसी दौरान बच्ची की माँ की नजर उसके कपड़ों पर पड़ी तो खून लगा था। इसके बाद बच्ची से पूछा तो उसने सहमते हुए सब बता दिया। फिर बालिका को लेकर उसके स्वजन थाने पहुंचे और एफआईआर दर्ज कराई।

मासूम बालिका के साथ ग़लत काम करने वाला उसका ताऊ ही है। आरोपित को पकड़ लिया गया है। – हिना ख़ान (सीएसपी, यूनिवर्सिटी सर्किल)

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि