Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

Tamil Nadu Politics: शपथ के 10 दिन बाद ही संकट में सीएम विजय की सरकार! AIADMK से नजदीकी पर CPIM ने दी समर्थन वापसी की चेतावनी

Tamil Nadu Politics: शपथ के 10 दिन बाद ही संकट में सीएम विजय की सरकार! AIADMK से नजदीकी पर CPIM ने दी समर्थन वापसी की चेतावनी। तमिलनाडु की सियासत से इस वक्त की एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में सुपरस्टार से राजनेता बने थलपति विजय (CM Vijay) की सरकार को बने अभी 10 दिन भी पूरे नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी कुर्सी पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

 

दरअसल, सरकार को बाहर से समर्थन दे रही कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) यानी CPIM ने विजय की पार्टी ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) को दो टूक चेतावनी दी है। CPIM ने साफ कहा है कि अगर TVK ने सरकार चलाने के लिए AIADMK या उसके किसी गुट से हाथ मिलाया, तो वे अपने समर्थन के फैसले पर दोबारा विचार करेंगे।

‘चुनाव टालने और राष्ट्रपति शासन रोकने के लिए दिया था समर्थन’

CPIM के राज्य सचिव पी. षणमुगम ने पार्टी का रुख स्पष्ट करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा:

“हमने TVK को समर्थन सिर्फ इसलिए दिया था क्योंकि तमिलनाडु की जनता इतनी जल्दी फिर से विधानसभा चुनाव का सामना करने के लिए तैयार नहीं थी। हमारा दूसरा बड़ा मकसद पिछले दरवाजे से राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाकर राज करने की भाजपा (BJP) की मंशा को नाकाम करना था। इसके अलावा, इस बार का जनादेश DMK और AIADMK दोनों के खिलाफ था, यही वजह है कि TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, हालांकि वह भी बहुमत के जादुई आंकड़े से दूर रह गई।”

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि