T20 World Cup आईसीसी के फैसले को चुनौती नहीं देगा बांग्लादेश
T20 World Cup आईसीसी के फैसले को चुनौती नहीं देगा बांग्लादेश बीसीबी की मीडिया समिति के अध्यक्ष अमजद हुसैन ने शनिवार को ढाका में हुई बोर्ड बैठक के बाद यह जानकारी दी। इससे पहले खबरें आई थीं कि बीसीबी ने इस मामले को आईसीसी की विवाद समाधान समिति के पास ले जाने की तैयारी की थी, लेकिन अमजद हुसैन ने साफ किया कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया। अमजद हुसैन ने कहा, ‘हमने आईसीसी बोर्ड के फैसले को स्वीकार कर लिया है। आईसीसी ने स्पष्ट कर दिया है कि या तो हमें भारत जाकर खेलना होगा या फिर मैचों को श्रीलंका शिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसी स्थिति में हमारे लिए भारत जाकर खेलना संभव नहीं है। हम किसी अलग मध्यस्थता या कानूनी प्रक्रिया में नहीं जा रहे हैं।’

