katniमध्यप्रदेश

डीपीएस कटनी में नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी

डीपीएस कटनी में नव-निर्वाचित छात्र परिषद का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, छात्र प्रतिनिधियों ने संभाली नेतृत्व की जिम्मेदार

कटनी। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) कटनी में नव-निर्वाचित छात्र परिषद प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में विद्यालय के शाखा निदेशक अनुराग जैन, प्रबंध निदेशिका जूही जैन, सह-निदेशक अनुज जैन, प्राचार्या सीमा दुबे, उपप्राचार्या शबनम अख्तर, छात्र-छात्राओं के अभिभावक तथा कक्षा पाँचवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात शाखा निदेशक अनुराग जैन एवं प्रबंध निदेशिका जूही जैन का स्मृति-चिह्न एवं पौधा भेंटकर स्वागत किया गया।
शपथ ग्रहण समारोह में विद्यालय की प्राचार्या सीमा दुबे ने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वरिष्ठ छात्र परिषद में विदुषी पोद्दार को प्रेसिडेंट, भविष्य जादवानी को वाइस प्रेसिडेंट, वैष्णव गंभीर को प्राइम मिनिस्टर, याशिका गर्ग को डिप्टी प्राइम मिनिस्टर, रेहान खान को रेड हाउस कैप्टन, वर्तिका द्विवेदी को ग्रीन हाउस कैप्टन, अंबर गुप्ता को ब्लू हाउस कैप्टन, यश साहू को येलो हाउस कैप्टन तथा हर्षित लोधी एवं भावेश विश्वकर्मा को स्पोर्ट्स मिनिस्टर के रूप में शपथ दिलाई गई।
कनिष्ठ छात्र परिषद में दर्शील सिंह ने हेड बॉय, अद्विक रंजन ने डिप्टी हेड बॉय, आर्ना शुक्ला ने हेड गर्ल तथा ध्वनि खरे ने डिप्टी हेड गर्ल के रूप में दायित्व ग्रहण किया।
विद्यालय के प्रणेता उत्तमचंद जैन कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने अपने शुभाशीष संदेश के माध्यम से सभी नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
समारोह की विशेषता यह रही कि छात्र परिषद के प्रतिनिधियों के अभिभावकों को भी कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। अपने बच्चों को नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हुए देखकर अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त की और तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया।
छात्र परिषद अध्यक्ष विदुषी पोद्दार ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का वह पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगी तथा सभी छात्र परिषद सदस्यों के सहयोग से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का निरंतर प्रयास करेंगी।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में नेहा गंभीर, इमरोज़ सर, नेहा श्रीवास्तव, राकेश सर, शहज़ादा खान, रजत सर, स्तुति मैम, प्रिंसी खरे, नंदिता मैम, दिशा मैम, शबीना मैम, उदय सर, सिद्धार्थ सर, हर्षित सर, रिचा झा मैम सहित समस्त शिक्षक एवं विद्यालय परिवार का सराहनीय योगदान रहा। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

Back to top button