Latest
बाघ की संदिग्ध मौत वन कर्मियों ने कराया पोस्टमार्टम
बाघ की संदिग्ध मौत वन कर्मियों ने कराया पोस्टमार्टम

उमरिया /कटनी। मध्यप्रदेश के उमरिया जिला स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व के पनपथा बफर के बिरुहुली बीट में दो वर्षीय नर बाघ मृत अवस्था मे मिला है। बाघ का शव मिलने से प्रशासनिक महकमे मे हड़कंप मच गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी अनुसार पनपथा बफर के वन कर्मियों ने बीती देर शाम आरएफ 407 में उस समय मृत नर बाघ देखा, जब वन कर्मी जंगल के गश्त में थे। बाघ का शव मिलने की खबर वरिष्ठ वन अधिकारियों को दी गई। दो वर्षीय नर बाघ की मौत कैसे हुई है अभी फिलहाल साफ नही है। वही बाघ के शव को देखकर प्रथम दृष्ट्या दूसरे बाघ के लड़ने से मौत हुई है। बहरहाल शव का अंतिम संस्कार करने के उपरांत टाइगर रिजर्ब की टीम हर पहलुओं की पड़ताल में जुट गई है








