माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

माधव नगर दशहरा कमेटी की कमान सुशील मोटवानी को
झूलेलाल मंदिर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए समाजसेवी मोटवान
कटनी। माधव नगर के ऐतिहासिक रामलीला एवं दशहरा चल समारोह को लेकर रविवार को झूलेलाल मंदिर में दशहरा उत्सव कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में माधव नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। इस दौरान आगामी दशहरा उत्सव एवं चल समारोह की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से माधव नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुशील मोटवानी को माधव नगर रामलीला एवं दशहरा कमेटी का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने पर उपस्थित सदस्यों एवं कमेटी पदाधिकारियों ने उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं।
कमेटी के सदस्यों ने कहा कि सुशील मोटवानी के नेतृत्व में माधव नगर की ऐतिहासिक रामलीला और दशहरा चल समारोह को नई ऊर्जा मिलेगी। साथ ही आयोजन को और भव्य एवं व्यवस्थित स्वरूप देने की दिशा में भी सकारात्मक पहल होने की उम्मीद जताई गई।
बैठक में दशहरा चल समारोह की परंपरा, आयोजन की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने के बाद सुशील मोटवानी ने आयोजन को सभी के सहयोग से सफल और गरिमामय बनाने की बात कही।








