Surat Accident: सूरत में फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, 15 की मौत

19 01 2021 surat accident

Surat Road Accident: गुजरात के सूरत में भीषण सड़क हासदा हुआ है। यहां के कोसांबा में सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे मजदूरों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया।

कुल 15 मजदूरों की मौत की खबर है, जबकि 4 गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में 5 साल की बच्ची भी शामिल है। बताया जाता है कि ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रक ड्राइवर संतुलन खो बैठा और फुटपाथ पर चढ़ गया।

सभी मृतक राजस्थान के बांसवाड़ा के रहने वाले थे। हादसा किम मांडवी हाईवे पर हुआ। शुरू में खबर आई थी कि ट्रक पलटने से यह हादसा हुआ है। स्थानीय पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने 13 लोगों के मरने की पुष्टि की है।