मध्यप्रदेशराष्ट्रीय

पुलिस अधीक्षक निकले थाना प्रभारियों के साथ होली व रमजान के मद्देनजर शहर में  पुलिस का फ्लैग मार्च  

होली व रमजान के मद्देनजर शहर में  पुलिस का फ्लैग मार् पुलिस अधीक्षक निकले थाना प्रभारियों के साथ

कटनी। होली एवं रमजान पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक सुरक्षा तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में सोमवार शाम नगर के मुख्य मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया, सीएसपी नेहा पच्चीसिया तथा कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे ने पुलिस बल का नेतृत्व किया। अधिकारियों ने विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
लगभग 250 पुलिसकर्मी रहे शामिल
करीब 250 पुलिसकर्मियों ने प्रमुख मार्गों और बाजार क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। फ्लैग मार्च के दौरान अधिकारियों ने आमजन से शांति बनाए रखने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान शहर के सभी संवेदनशील स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कानून-व्यवस्था भंग करने या माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस के अनुसार, फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना तथा दोनों पर्वों को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना है।

Back to top button