Site icon Yashbharat.com

एनसीसी की 32 एमपी बटालियन द्वारा अपने वार्षिक ट्रेनिंग कैम्प मे अन्तराष्ट्रिय विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्रीष्मकालीन वृक्षारोपण का किया आयोजन

IMG 20260424 WA0041

एनसीसी की 32 एमपी बटालियन द्वारा अपने वार्षिक ट्रेनिंग कैम्प मे अन्तराष्ट्रिय विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर ग्रीष्मकालीन वृक्षारोपण का किया आयोज

 

कटनी -एनसीसी की 32 एमपी बटालियन द्वारा अपने वार्षिक ट्रेनिंग कैम्प मे अन्तराष्ट्रिय विश्व पृथ्वी दिवस-2026 के अवसर पर ग्रीष्मकालीन वृक्षारोपण का आयोजन सिलिकोबाइट केडीसी कॉलेज की एनसीसी-वाटिका मे किया । जिला वन विभाग के सहयोग से चलाये गये मिशन में आंवला, कटहल, शीसम, नीम आदि वृक्ष जूनियर सैनिक एन सी सी कडेट ने रोपित किये । इस अवसर पर ट्रैनिंग ऑफिसर कीर्ति त्रिपाठी बटालियन को संबोधित करते हुए कहा की विश्व पृथिवी दिवस का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति नागरिकों को जागरूक करना और पृथ्वी को प्रदूषण एवं जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याओं से बचाना है, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय से सेकंड ऑफिसर जय नारायण तिवारी ने कहा की प्रदूषण रोकने और वनों की कटाई की हानी को समुदायों मे जाकर एनसीसी की टुकड़ियाँ काम करती है और यह संदेश देती है की प्रदूषण, प्लास्टिक कचरे और जंगलों की कटाई किस तरह पृथ्वी के पारिस्थितिकी तंत्र को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वरक्षरोपण करते हुए शहनगर विद्यालय से सेकंड ऑफिसर अखिलेश मिश्र ने कहा की जलवायु परिवर्तन का सामना करना एनसीसी की ट्रैनिंग का हिस्सा है । एनसीसी ऑफिसर नैना सिंह ने बताया की किस तरह ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सामूहिक कदम प्रशिक्षित सैनिक उठा सकते है। इस असवार पर अल्फा , डेल्टा , चार्ली , एको डिविशन ने आगे बढ़ कर पौधों का रोपण किया । वृक्ष संयोजन सेकंड ऑफिसर वासनिक कवेश्वर ने किया । समारोह मे शासकीय कन्या महाविद्यालय से सी टी ओ मिथलेश्वरी मरावी ने संचालन किया और बर्डसले स्कूल से सुषमा बर्मन ने आभार प्रदर्शन किया ।

Exit mobile version