सायना स्कूल की पूर्व छात्रा सुमन मिश्रा बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित, बनीं नगर निगम कार्यपालन अधिकारी

सायना स्कूल की पूर्व छात्रा सुमन मिश्रा बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित, बनीं नगर निगम कार्यपालन अधिकार
कटनी- सायना इंटरनेशनल स्कूल, कटनी की पूर्व छात्रा एवं विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक के पद पर कार्यरत श्री डी. सी. मिश्रा की सुपुत्री सुश्री सुमन मिश्रा ने कड़ी मेहनत और लगन से बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है।
वर्तमान में झारखंड की राजधानी रांची में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत सुमन मिश्रा का चयन अब बिहार प्रशासनिक सेवा* के अंतर्गत नगर निगम कार्यपालन अधिकारी के पद पर हुआ है।
सुमन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सायना इंटरनेशनल स्कूल से प्राप्त की थी। अपनी इस सफलता का श्रेय उन्होंने अपने माता-पिता, गुरुओं एवं सायना स्कूल के मार्गदर्शन को दिया है।
सुमन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. निधि पाठक ने कहा,
“सुमन की यह सफलता पूरे सायना परिवार के लिए गर्व का विषय है। हमें विश्वास है कि वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करेंगी।”
वहीं प्राचार्य डॉ. आदित्य कुमार शर्मा ने कहा,
_”सुमन ने यह सिद्ध कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। वह अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।”
इस अवसर पर प्रबंधन प्रतिनिधि ऋषि अरोरा एवं समस्त सायना स्टाफ ने भी सुमन को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।








