Latest

Sukhi Fighter Plane VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान

Sukhi Fighter Plane VIDEO: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने सुखोई लड़ाकू विमान में भरी उड़ान। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने असम के तेजपुर वायु सेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में उड़ान भरी। सुखोई 30 एमकेआई रूस में बना लड़ाकू विमान है। नीचे देखिए वीडियो

अरुणाचल प्रदेश को लेकर चीन के रुख के बीच भारत ने एक तरह से चीन को जवाब देने की कोशिश की है। इससे पहले राष्ट्रपति रहते प्रतिभा पाटिल ने 2009 में देश के इस अत्याधुनिक लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी।
राष्ट्रपति का तेजपुर से उड़ान भरना भी अहम है। अरुणाचल यहां के करीब है। चीन ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश के 10 स्थानों का नाम बदला था।

 

 

 

 

हाथियों के प्रति दयाभाव रखें : राष्ट्रपति

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को गज उत्सव-2023 का उद्घाटन किया था। इस अवसर पर उन्होंने लोगों से हाथियों के साथ दया भाव रखने और एलीफेंट कॉरिडोर (हाथियों के गलियारों) को अवरोधों से मुक्त रखने का आग्रह किया था ताकि उनकी आवाजाही आसान हो सके।

राष्ट्रपति ने कहा था कि मानव-हाथी संघर्ष का गहन विश्लेषण किया जाए तो स्पष्ट होता है कि हाथियों के प्राकृतिक गलियारों में अवरोध हैं। इसके लिए मनुष्य जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा, लोगों को हाथियों के साथ दया का व्यवहार करना चाहिए।

 

 

 

 

 

Back to top button