Site icon Yashbharat.com

दोस्ती की ऐसी सजा? भोपाल में युवक को नग्न कर पीटा,मुंह पर की पेशाब; हैवान बने गट्टू और उसके साथी

दोस्ती की ऐसी सजा? भोपाल में युवक को नग्न कर पीटा,मुंह पर की पेशाब; हैवान बने गट्टू और उसके साथी

दोस्ती की ऐसी सजा? भोपाल में युवक को नग्न कर पीटा,मुंह पर की पेशाब; हैवान बने गट्टू और उसके साथी

भोपाल | 29 अप्रैल, 2026: दोस्ती की ऐसी सजा? भोपाल में युवक को नग्न कर पीटा,मुंह पर की पेशाब; हैवान बने गट्टू और उसके साथी, झीलों की नगरी भोपाल के हनुमानगंज इलाके में रंजिश का एक ऐसा ‘खौफनाक और घिनौना’ चेहरा सामने आया है, जिसने पूरे शहर को सन्न कर दिया है। यहाँ चार बदमाशों ने न केवल एक युवक की जान लेने की कोशिश की, बल्कि अमानवीयता की सारी हदें पार करते हुए उसके साथ वो किया जिसे सुनकर रूह कांप जाए।

दोस्ती की ऐसी सजा? भोपाल में युवक को नग्न कर पीटा,मुंह पर की पेशाब; हैवान बने गट्टू और उसके साथी

 चाकूबाजी और फिर ‘तालिबानी’ बर्बरता

शबरी नगर निवासी 25 वर्षीय युवक सोमवार शाम टहल रहा था, तभी इलाके के चार कुख्यात बदमाशों— गट्टू, प्रेम, रोहित और दिव्यांश ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया। जब युवक लहूलुहान होकर गिर पड़ा, तो इन हैवानों का मन तब भी नहीं भरा।

 मुंह पर पेशाब और निर्वस्त्र करने का आरोप

पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने युवक को नग्न किया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने युवक के मुंह पर पेशाब भी की। यह पूरी हैवानियत सिर्फ इसलिए की गई क्योंकि पीड़ित युवक बदमाशों के विरोधी गुट के ‘अनिकेत’ नाम के युवक से दोस्ती रखता था।

 पुलिस की कार्रवाई

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव है। हनुमानगंज पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (धारा 307) और अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस की टीमें आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही हैं।

Exit mobile version