katniमध्यप्रदेश

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन

कटनी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) द्वारा स्थापना दिवस 9 जुलाई के निमित्त (SFS) के माध्यम से रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों, ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वैच्छिक रक्तदान किया।

 

कार्यक्रम का उद्देश्य रक्त की आवश्यकता वाले मरीजों की सहायता करना तथा युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिला संयोजक संजय कुशवाहा ने कहा कि “रक्तदान महादान” है और एक यूनिट रक्त कई लोगों का जीवन बचाने में सहायक हो सकता है।आवश्यक स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया गया।

इस अवसर पर परिषद के नगर मंत्री अवध पांडेय ने अधिक से अधिक युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज सेवा ही विद्यार्थी परिषद की पहचान है।

 

कार्यक्रम में परिषद के कार्यकर्ता, भाग संयोजक नितिन साहू, नगर सह मंत्री आदेश त्रिपाठी,साक्षी तिवारी महाविद्यालय प्रमुख दिव्यांश द्विवेदी सोशल मीडिया प्रभारी सुमित रजक ,राज पटैल एस एफ डी प्रमुख प्राची शर्मा, श्रेया निगम आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Back to top button