Site icon Yashbharat.com

लाइब्रेरी में छात्रों क़ो हो रही समस्या क़ो लेकर विधार्थी परिषद ने सौंपा ज्ञापन

IMG 20240528 WA0005

कटनी l। वेंकट लाइब्रेरी में छात्रों को हो रही समस्याओं के निमित बाबत जैसा कि आप सभी को जात है कि अखिल भारतीय वि‌द्यार्थी परिषद ना ही देश का बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है और छात्र हील के लिए हमेशा खड़ा रहता है ।

वैकट लाइब्रेरी कटनी में छात्रों को जा रही समस्याए क़ो लेकर नगर निगम आयुक्त क़ो ज्ञापन दिया गया जिनमे पानी की व्यवस्था न होने के कारण छात्रों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है टंकियों की सालो से सफाई नहीं करवाई गई और उसी टंकी के पानी को छात्रों को पिलाया जा रहा हैं।

लाइब्रेरी के वॉशरूम और लाइब्रेरी के नीचे के वॉशरूम में और वहां पर लगे वाटर कूलर के आसपास इतनी ज्यादा गंदगी रहती है कि लाइब्रेरी में बैठे वि‌द्यार्थियों के बीच तक उसके बदबू आती है जिस कारण से सभी विद्यार्थियों को उसका सामना करना पड़ता है।

लाइब्रेरी में लगे सभी ऐसी पंखे में से कुछ ऐसी पंखे बंद है और कुछ ऐसी में फ्यूल (गैस) ना होने के कारण लाइब्रेरी में बहुत ज्यादा गर्मी होती है और सभी छात्रों को परेशानी जाती हैं। लाइब्रेरी में पार्किंग व्यवस्था करवाई जाए एवं पार्किंग स्थल पर सीसीटीवी लगवाए जाएं विगल दिनों पूर्व कई विद्यार्थियों के मोटर साइकिल चोरी हुए हैं और सभी मोटर साइकिल अव्यवस्थित तौर पर खड़े रहते हैं जिससे कि वि‌द्यार्थियों को निकलने में परेशानी होती हैं। सभी समस्याओं का निराकरण कराए।

Exit mobile version