Site icon Yashbharat.com

कमजोर रिजल्ट पर सख्ती: कक्षा 5वीं-8वीं के खराब प्रदर्शन पर 33 शिक्षकों को नोटिस

कमजोर रिजल्ट पर सख्ती: कक्षा 5वीं-8वीं के खराब प्रदर्शन पर 33 शिक्षकों को नोटिस

कमजोर रिजल्ट पर सख्ती: कक्षा 5वीं-8वीं के खराब प्रदर्शन पर 33 शिक्षकों को नोटिस

कमजोर रिजल्ट पर सख्ती: कक्षा 5वीं-8वीं के खराब प्रदर्शन पर 33 शिक्षकों को नोटिस। जिला मुख्यालय: कक्षा पांचवीं और आठवीं के हाल ही में घोषित परीक्षा परिणामों ने जिले की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अपेक्षा से कमजोर प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसी क्रम में 33 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं, जिनमें 14 जनशिक्षक और 19 प्राथमिक शिक्षक शामिल हैं।

नोटिस में क्या कहा गया

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि शिक्षकों को पहले ही पाठ्यक्रम समय पर पूरा करने, छात्रों से नियमित अभ्यास कराने और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद कई स्कूलों का परीक्षा परिणाम जिले में सबसे कमजोर पाया गया।

प्रशासन ने शिक्षकों से जवाब तलब करते हुए पूछा है कि आखिर निर्देशों के बावजूद परिणाम इतने खराब क्यों रहे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर आगे कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

इस कार्रवाई के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है और अब अन्य स्कूलों में भी शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जा रहा है।

Exit mobile version