katniमध्यप्रदेश

सीसीटीवी की “तीसरी आंख” से यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई — ई-चालान व्यवस्था लागू

सीसीटीवी की “तीसरी आंख” से यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई — ई-चालान व्यवस्था लागू

कटनी -हेलमेट धारण न करने, रेड लाइट जम्प करने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने एवं किसी भी प्रकार से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले समस्त वाहन चालकों को सूचित किया जाता है कि अब सावधान हो जाएं।

यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों की “तीसरी आंख” पूरी तरह सक्रिय कर दी गई है।

शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरे न केवल नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों की गतिविधियों को रिकॉर्ड कर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ई-चालान प्रणाली लागू कर दी गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित वाहन चालक के मोबाइल नंबर पर ई-चालान की सूचना प्राप्त होगी।

जिला पुलिस कटनी आमजन से अपील करती है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित वाहन चलाएं एवं कानून- व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। नियमों का पालन ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

Back to top button