मध्यप्रदेश

STF के खुलासे से हड़कम्प: MP में सिर्फ आरक्षक ही नहीं, SI और जेल प्रहरी की भर्ती में भी गड़बड़ी

जबलपुर। मध्य प्रदेश में आरक्षक भर्ती घोटाला में नया ख़ुलासा हुआ है. इस मामले की जांच कर रही STF ने सनसनीखेज़ ख़ुलासा किया है कि इसके पीछे अंतर्राज्यीय गिरोह सक्रिय था और उसने सिर्फ आरक्षक ही नहीं बल्कि पुलिस की कई भर्ती परीक्षाओं में घोटाला किया है.

मध्य प्रदेश में 2017 में आरक्षकों की भर्ती में घोटाला पकड़ा गया था. उस मामले की जांच STF कर रही है. अब STF ने ख़ुलासा किया है कि सिर्फ आरक्षक ही नहीं, बल्कि SI, SAF और जेल प्रहरी परीक्षाओं में भी घोटाला किया गया था.

घोटाले का तरीका इतना शातिराना था ताकि ये आसानी से पकड़ में ना आए. इसमें फर्ज़ी आवेदकों के नाम से फॉर्म भरे गए. इस धोखाधड़ी में व्यापम के कई अधिकारी भी शामिल थे. पूरा गिरोह 2015 से ये घोख़ाधड़ी कर रहा था. म प्र के कई थानों में तैनात SI से लेकर आरक्षक तक इसमें शामिल थे.

ये भी पता चला है कि दिल्ली के  पैरामाउंट कोचिंग सेंटर का संचालक इसमें स्कोरर का रोल प्ले कर रहा था.गिरोह फॉर्म भरने से लेकर नियुक्ति दिलाने तक की ज़िम्मेदारी लेता था. ये घोटाला सिर्फ मध्य प्रदेश में ही नहीं हुआ, बल्कि छत्तीसगढ़ में भी ऐसी ही धोख़ाधड़ी कर कई आरक्षक भर्ती कराए गए. STF ने PEB से पूरी जानकारी मंगवाई है.

Leave a Reply

Back to top button