कुठला के जनसेवी पुरोधा चैतराम पटेल का निधन, समाज ने अर्पित की अश्रुपूरित श्रद्धांजलि

कटनी(YASHBHARAT.COM)। कुठला क्षेत्र के जनसेवा और सौहार्द के प्रतीक, वयोवृद्ध कांग्रेस नेता चैतराम पटेल का आज 105 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके जीवन का प्रत्येक अध्याय लोकहित, सामाजिक समरसता और मानवता के मूल्यों से ओतप्रोत रहा। कुठला स्थित मुक्ति धाम में उनका अंतिम संस्कार श्रद्धा और संवेदना के वातावरण में सम्पन्न हुआ। जनसमुदाय ने अश्रुपूरित नेत्रों से पटेल जी को अंतिम विदाई दी।चैतराम पटेल के जाने से क्षेत्र ने एक सच्चे मार्गदर्शक, कर्मनिष्ठ और लोकसेवा के तपस्वी व्यक्तित्व को खो दिया है।

↑
Exit mobile version