katniमध्यप्रदेश

समाजसेवी संजय गुप्ता,गुप्ता एकता मंच एवं श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति के संरक्षक नियुक्त 

समाजसेवी संजय गुप्ता,गुप्ता एकता मंच एवं श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति के संरक्षक नियुक्त

 

कटनी। गुप्ता एकता मंच एवं श्री अयोध्यावासी वैश्य समाज समिति के संरक्षक पद पर कटनी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं वर्तमान नगर सभा अध्यक्ष संजय गुप्ता की नियुक्ति किए जाने पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति पर गुप्ता एकता मंच परिवार द्वारा उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर मंच के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने कहा कि संजय गुप्ता लंबे समय से सामाजिक, धार्मिक एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनकी नियुक्ति से समाज को नई दिशा एवं मजबूती मिलेगी।

संजय गुप्ता की इस उपलब्धि पर समाज के वरिष्ठजन, मित्रगण एवं शुभचिंतकों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की कामना की है। समाजजनों ने विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व एवं अनुभव का लाभ समाज को व्यापक रूप से प्राप्त होगा।

Back to top button