अजब गजबFEATUREDLatest

“गांजा कम फूंका करो…” बनाम “शार्क टैंक कम देखो” बिना किराए के फ्लैट पर छिड़ी ऐसी जंग; इंटरनेट पर मचे मीम्स हो सकता है आपको समझ में न आए, फि‍र भी कोशि‍श करो कि‍

रेंटल मार्केट का नया तमाशा: फ्लैट किराए पर चाहिए या कंपनी की फ्रेंचाइजी? ₹40 लाख के डिपॉजिट पर मकान मालिक-किराएदार में हुई मजेदार तू-तू मैं-मैं

“गांजा कम फूंका करो…” बनाम “शार्क टैंक कम देखो” बिना किराए के फ्लैट पर छिड़ी ऐसी जंग; इंटरनेट पर मचे मीम्स हो सकता है आपको समझ में न आए, फि‍र भी कोशि‍श करो कि‍

बेंगलुरु। देश की सिलिकॉन वैली यानी बेंगलुरु में घर ढूंढ़ना किसी जंग जीतने से कम नहीं है, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक बेहद दिलचस्प और अनोखा किस्सा वायरल हो रहा है। यहाँ एक मकान मालिक ने किराएदार को बिना किराए (Zero Rent) के फ्लैट देने का ऑफर दिया, लेकिन बदले में 40 लाख रुपये की भारी-भरकम सिक्योरिटी डिपॉजिट (Security Deposit) मांग ली। इसके बाद किराएदार और मकान मालिक के बीच जो ‘शार्क टैंक’ स्टाइल बातचीत हुई, उसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

एक्स (X) पर व्योम ने शेयर किया अपना अजीबोगरीब ‘बिजनेस एक्सपीरियंस’

इस मजेदार वाकये को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर @HelloVyom नामक यूजर ने शेयर किया है। व्योम ने बेंगलुरु के रेंटल मार्केट को ‘तेजी से विचित्र’ बताते हुए पूरी चैट का स्क्रीनशॉट साझा किया:

  • मकान मालिक की शर्त: मकान मालिक का कहना था कि वह आर्थिक रूप से बेहद संपन्न है और उसे हर महीने किराया वसूलने में कोई दिलचस्पी नहीं है। वह बस एक ऐसा किराएदार चाहता है जो उसके स्टैंडर्ड पर खरा उतरे और ₹40 लाख की एकमुश्त सुरक्षा जमा राशि दे सके।

  • IIT का ठप्पा: व्योम ने जब बताया कि वह IIT से पासआउट हैं, तो मकान मालिक उनकी प्रोफाइल से बेहद प्रभावित हुआ और तुरंत घर देने को तैयार हो गया।

 “शार्क टैंक थोड़ा कम देखा करो…” बनाम “गांजा कम फूंका करो…!”

असली ट्विस्ट तब आया जब व्योम ने मकान मालिक को कैश देने के बजाय अपने स्टार्टअप के स्टाइल में एक ‘काउंटर-ऑफर’ दे डाला। “गांजा कम फूंका करो…” बनाम “शार्क टैंक कम देखो” बिना किराए के फ्लैट पर छिड़ी ऐसी जंग; इंटरनेट पर मचे मीम्स हो सकता है आपको समझ में न आए, फि‍र भी कोशि‍श करो कि‍

 ई-सॉप्स (ESOPs) का ऑफर: व्योम ने मकान मालिक से कहा कि वह अपने हितधारकों (Stakeholders) को बेस्ट वैल्यू देना पसंद करते हैं। इसलिए उन्होंने ₹40 लाख कैश डिपॉजिट के बदले मकान मालिक को अपने स्टार्टअप के 80 लाख रुपये के ‘ई-सॉप्स’ (कंपनी के शेयर्स) ऑफर कर दिए। “गांजा कम फूंका करो…” बनाम “शार्क टैंक कम देखो” बिना किराए के फ्लैट पर छिड़ी ऐसी जंग; इंटरनेट पर मचे मीम्स हो सकता है आपको समझ में न आए, फि‍र भी कोशि‍श करो कि‍

इस कॉर्पोरेट ऑफर को देखकर मकान मालिक भड़क गया और उसने सीधे मैसेज किया:

मकान मालिक: “डिपॉजिट के बदले ई-सॉप्स? शार्क टैंक थोड़ा कम देखा करो।”

इस बेअदबी भरे जवाब पर IITियन लड़के ने भी ईंट का जवाब पत्थर से देते हुए रिप्लाई किया:

किराएदार (व्योम): “डिपॉजिट के नाम पर 40 लाख? गांजा थोड़ा कम फूंका करो।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने लिए मजे, समझाया ‘लीज’ का गणित

यह मजेदार नोकझोंक एक्स पर तुरंत वायरल हो गई। इस पर आम यूजर्स से लेकर फाइनेंस के जानकारों तक ने अपनी-अपनी राय दी:

  • मजाकिया यूजर: एक यूजर ने लिखा, “शायद मकान मालिक को लगा कि वह कोई फ्रेंचाइजी बेच रहा है, फ्लैट नहीं!” दूसरे ने लिखा, “वाह भाई, मस्त जवाब दिया।”

  • फाइनेंस एक्सपर्ट्स का तर्क: कुछ यूजर्स ने मकान मालिक के इस ऑफर को सही ठहराया। एक यूजर ने गणित समझाते हुए लिखा, “सच कहें तो, अगर आप ₹40 लाख को 12% SWP (सिस्टमैटिक विड्रॉल प्लान) पर रखते हैं, तो ₹40,000 महीना ब्याज बनता है। असल में यह रेंट नहीं बल्कि लीज (Lease) का सौदा है, जहां ब्याज ही आपका किराया है और तय समय बाद आपके ₹40 लाख आपको सुरक्षित वापस मिल जाते हैं। यह मासिक किराया देने से बेहतर सौदा है।”

    राष्ट्रपति भवन में आर. माधवन को मिला ‘पद्म भूषण’ सम्मान; पुरस्कार के साथ ही अभिनेता की ₹40 लाख की दुर्लभ घड़ी ने खींचा सबका ध्यान

Back to top button