Friday, May 15, 2026
Latest:
katniमध्यप्रदेश

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने डिप्टी कलेक्टर से दिव्यांग नेतृत्व को दिलाया सम्मान

लघु वेतन कर्मचारी संघ ने डिप्टी कलेक्टर से दिव्यांग नेतृत्व को दिलाया सम्मा

कटनी /लघु वेतन कर्मचारी संघ के वार्षिक कैलेंडर विमोचन कार्यक्रम में दिव्यांग जनों के कल्याण हेतु निरंतर संघर्ष करने वाले अधिकारी -कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ के प्रवक्ता कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत का सम्मान डिप्टी कलेक्टर द्वय द्वारा संगठन हित में उनके द्वारा अपनाई जा रही कर्मचारी हित में सक्रियता के चलते स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया।डिप्टी कलेक्टर श्रीमती ज्योति लिल्हारेऔर प्रदीप मिश्रा के करकमलों से सेवा निवृत्त शिक्षक को उनके उत्कृष्ट सेवा सम्मान को चिन्हित करने को उन्होंने जिले के प्रशासनिक अधिकारीयों की दूरदर्शी सोच का परिणाम बताये हैं।किये गये सम्मान से बढ़े अपने मनोबल को उनके द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में अत्यंत उत्साह बढ़ाने वाला साहसिक और सामाजिक कदम बताया गया है। अपने उद्बोधन में डिप्टी कलेक्टर द्वय द्वारा दिव्यांग नेतृत्व को वास्तविक पुरुस्कार का हकदार निरुपित करते हुए, उनके परिश्रम की सराहना की गयी है। लघु वेतन कर्मचारियों के बीच सम्मानित हुए,श्री राजपूत ने भी अपने उद्बोधन में हर अल्प वेतन भोगी, पीड़ित और जरूरतमंद कर्मचारियों की आवाज बनकर उनके हक की लड़ाई निरंतर जारी रखकर उन्हें न्याय दिलाने की प्रतिबद्धता को दर्शाये।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लघुवेतन कर्मचारी संघ के पदाधिकारी और सदस्य गण उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष पुर्णेश उइके और आभार प्रदर्शन अनिल पाण्डेय द्वारा किया गया।

Rohit Sen

15 वर्षों से प्रिंट एवं डिजीटल मीडिया में कार्य का अनुभव वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में जिला प्रतिनिधि