कटनी गारमेंट क्लस्टर को लेकर के एमएसएमई मंत्री से लघु उद्योग भारती ने की चर्चा

IMG 20250319 WA0077

कटनी गारमेंट क्लस्टर को लेकर के एमएसएमई मंत्री से लघु उद्योग भारती ने की चर्च

लघु उद्योग भारती कटनी शहर-मंडी इकाई के प्रतिनिधि मंडल ने एमएसएमई मंत्री माननीय चैतन्य कश्यप जी से लघु उद्योग भारती प्रदेश महामंत्री श्रीमान अरुण सोनी जी के मार्गदर्शन पर मुलाकात करी।

इस मुलाकात में कटनी गारमेंट क्लस्टर, फायर noc, नई एमएसएमई पॉलिसी की पूरे प्रदेश में कार्यशाला कराने, छिंदवाड़ा फर्नीचर क्लस्टर, आदि विषयों पर सारगर्भित चर्चा हुई।

यह मुलाकात अलग-अलग चरणों में हुई जिसमें, कटनी इकाई से अमित सिंघई, अनिल पंजाबी, ठाकुरदास रंगलानी, संजय कोदवानी छिंदवाड़ा इकाई के साथ-साथ प्रदेश एवं अखिल भारतीय पदाधिकारी की उपस्थित रही।

इसे भी पढ़ें-  Katni Crime News: कालका मंदिर के समीप स्कूटी सवार पर जानलेवा हमला: सोने की चेन लूटकर अज्ञात बदमाश फरार, जिला अस्पताल में भर्ती