Site icon Yashbharat.com

Sleemanabad Police: स्लीमनाबाद पुलिस ने युवक को लाखों रूपए के साथ पकड़ा

a710ef0b 0df8 4739 a9ed 3a18c1081905

Sleemanabad Police: चेक पोस्ट छपरा थाना स्लीमनाबाद पुलिस ने युवक को लाखों रूपए के साथ पकड़ा। पुलिस अधीक्षक कटनी  अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनोज केडिया ,एसडीओपी अखिलेश गौर के मार्गदर्शन में विधानसभा चुनाव 2023 के परिपेक्ष्य में अंतर जिला चेक पोस्ट जबलपुर – कटनी हाईवे पर छपरा थाना स्लीमनाबाद में लगाई गई हैं ।

चेक पोस्ट छपरा थाना स्लीमनाबाद में आज  15 अक्‍टूबर को चेकिंग के दौरान चेक करते संजय कुमार सलरेजा पिता स्वर्गीय गोपीचंद सलरेजा 47 साल निवासी यादव कॉलोनी जबलपुर के पास से एक बैग में 4,52,400 रुपए बरामद हुए इसके संबंध में पूछताछ करते कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके ना ही उन पैसों के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत कर सके जिससे मौके पर उपस्थित पुलिस टीम (एसएसटी टीम) के द्वारा विधिवत कार्यवाही करते हुए पैसों को सीज किया गया।

उल्लेखनीय भूमिका –

थाना प्रभारी स्लीमनाबाद अखलेश दाहिया , मोहनलाल धानका (AVFO), सउनि राजेश कोरी ,प्रधान आरक्षक तेज प्रकाश, अंजनी मिश्रा ,आरक्षक राजा साहू की सराहनी भूमिका रही।

Exit mobile version