Site icon Yashbharat.com

स्केटिंग और ताइक्वांडो के माध्यम से बच्चों का विकास: कौशल और आत्मविश्वास में वृद्धि

IMG 20250715 WA0027 1 scaled

कटनी(यशभारत.काम)। सनशाइन एकेडमी रायवाड़ा में बच्चों को स्केटिंग और ताइक्वांडो के प्रशिक्षण के लिए डीपीएस ले जाया गया। जहां बच्चों ने बहुत ही उत्साह और आनंद के साथ स्केटिंग और ताइक्वांडो गतिविधि को किया l बच्चे ताइक्वांडो और स्केटिंग करते हुए बहुत ही उत्साहित नजर आए l शिक्षिकाओं ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें ताइक्वांडो और स्केटिंग की गतिविधि को पूरा करने में उनका सहयोग किया। बच्चों के लिए स्केटिंग एक मजेदार और सक्रिय गतिविधि है। यह न केवल मनोरंजन प्रदान करता है, बल्कि बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। स्केटिंग बच्चों को संतुलन, समन्वय, और आत्मविश्वास बनाने में मदद करता है। वही ताइक्वांडो बच्चों के लिए एक शानदार गतिविधि है, जो शारीरिक फिटनेस, आत्म-रक्षा कौशल और मानसिक अनुशासन को बढ़ावा देती है। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन और वाइस प्रिंसिपल शबनम अख्तर ने कहा कि ताइक्वांडो और स्केटिंग बच्चों की शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है साथ ही उन्होंने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की l

Exit mobile version