एक सप्ताह से लापता भाई को तलाश में भटक रही बहन,पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाई को खोजने लगाई गुहार

Picsart 25 09 02 12 28 07 570 scaled

एक सप्ताह से लापता भाई को तलाश में भटक रही बहन,पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाई को खोजने लगाई गुहा

कटनी के सिविल लाइन क्षेत्र से 25 अगस्त को एकाएक लापता हुए भाई को खोजने बहन दर-दर भटक रही है।बीडी अग्रवाल वार्ड, गणेश चौक निवासी अंजलि मलिक ने बताया कि उसका भाई रितिक मलिक 22 साल 25 अगस्त को घर से दोपहर 12:00 बजे लगभग निकला था। रात को भी जब घर ऋतिक नहीं पहुंचा तो परिजनोंने आस पड़ोस में तलाश की। इसके बाद पता चला कि 26 अगस्त तक गणेश चौक पंडाल के पास सुबह 5:00 बजे ऋतिक देखा गया था। लेकिन वह घर नहीं लौटा। 27 अगस्त को अंजलि ने लिखित शिकायत कोतवाली थाने में दी। अंजलि का कहना है कि उसके भाई को तलाशने पुलिस ने कोई मदद नहीं की। युवक के लापता होने से परिजन बहुत परेशान है। अंजलि ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर भाई को खोजने लिखित शिकायत भी दी है।