FEATURED

चाय की चुस्की पड़ी भारी: 5 मिनट में 24.5 लाख उड़ाए, CCTV में दिखे बदमाश

चाय की चुस्की पड़ी भारी: 5 मिनट में 24.5 लाख उड़ाए, CCTV में दिखे बदमाश। डायवर्सन रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से बड़ी रकम निकालकर निकले गल्ला व्यापारी के मुनीम के साथ बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। महज कुछ ही मिनटों की लापरवाही में कार में रखा लाखों रुपये से भरा बैग चोरी हो गया।

चाय की चुस्की पड़ी भारी: 5 मिनट में 24.5 लाख उड़ाए, CCTV में दिखे बदमाश

जानकारी के अनुसार, मुनीम ताहिर भाई बैंक से 27 लाख रुपये निकालकर निकले थे। उन्होंने रास्ते में जवाहर मार्ग पर एक व्यापारी को करीब 2.5 लाख रुपये दिए और आगे बढ़ गए।

इसके बाद वे नूतन नगर की एक गली में चाय पीने के लिए रुके। इसी दौरान करीब 5 मिनट के भीतर कार में रखा 24 लाख 50 हजार रुपये से भरा बैग गायब हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बैंक से लेकर घटनास्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। फुटेज में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक कार का पीछा करते नजर आए, जिनमें एक लाल शर्ट पहने हुए था जबकि चालक हेलमेट लगाए था।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम