Latestराष्ट्रीय

Silli-Gomia Byelection Results : दोनों जगहों पर JMM की जीत, संयुक्त विपक्ष से हारा सत्ता पक्ष

नेशनल डेसक। झारखंड की सिल्ली सीट पर जेएमएम की सीमा महतो ने जीत दर्ज कराई है. सीमा ने आजसू प्रत्याशी सुदेश महतो को करीब साढ़े 13 हजार मतों से हराया है. सीमा को 77,000 से अधिक वोट मिले जबकि AJSU के सुदेश महतो को करीब 63,500 से वोट मिले हैं.

ये लगातार दूसरी बार है जब सुदेश महतो को हार का सामना करना पड़ा है. 2014 के चुनाव में सुदेश महतो सीमा महतो के पति अमित महतो के हाथों चुनाव हार गये थे. अपने पति की सीट को बचाने के लिए जेएमएम ने सीमा महतो को मैदान में उतारा था. इसमें सीमा कामयाब साबित हुई हैं.

गोमिया सीट पर भी जेएमएम की जीत हुई है. जेएमएम प्रत्याशी बबीता देवी ने आजसू प्रत्याशी लंबोदर महतो को करीब 1344 वोटों से हराया है. जबकि शुरुआती रुझान में आगे रहने वाले बीजेपी के प्रत्याशी माधव लाल सिंह तीसरे स्थान पर पिछड़ गये. बबीता देवी ने भी अपने पति योगेन्द्र महतो की इस सीट को बचा लिया.

Leave a Reply

Back to top button