Site icon Yashbharat.com

सिद्धरमैया और शिवकुमार नाश्ते में हल करेंगे सत्ता का संघर्ष

karnataka dks siddaramaiah 497c9c3459b5d01ed7db0c83d4c36f00

बेंगलुरू। CM सिद्धरमैया और शिवकुमार नाश्ते में हल करेंगे सत्ता का संघर्ष आलाकमान से आए फोन के बाद शनिवार को सिद्धरमैया ने शिवकुमार को सुबह के नाश्ते पर आमंत्रित किया। इसमें नेतृत्व विवाद पर चर्चा होने की संभावना है। वहीं, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे ने इस बारे में कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को मुद्दों को सुलझाने के लिए समय की समझ है।

कर्नाटक में मुख्यमंत्री पद के लेकर चल रही खींचतान के बीच शनिवार सुबह डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार नाश्ते के लिए सीएम सिद्धारमैया के आवास पर पहुंचे। माना जा रहा है कि यहां दोनों नेता सीएम पद पर चल रहे विवाद को लेकर चर्चा करेंगे।

बता दें कि कांग्रेस आलाकमान ने सिद्धरमैया और डीके शिवकुमार के बीच जारी सियासी तनाव पर सख्त कदम उठाते हुए दोनों से जल्द से जल्द खुद इस मामले को सुलझाने को कहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि शीर्ष नेतृत्व ने दोनों से अलग-अलग बात कर उन्हें मामला सुलझाने के लिए कहा।

Exit mobile version