Site icon Yashbharat.com

आज देरशाम तक कटनी पहुंचेगा शुभम तिवारी का शव, कल होगा अंतिम संस्कार

IMG 20250220 WA0021

कटनी। शहर के संत नगर क्षेत्र स्थित अपने घर से बीती 8 फरवरी को बड़वारा के झरेला स्थित एक फैक्ट्री में काम करने निकले युवक शुभम तिवारी का शव रतलाम जिले के धोलावाड डेम(सरोज सरोवर) से कल 19 फरवरी बुधवार को बरामद कर लिया गया है। शुभम ने आत्महत्या की या किसी हादसे का शिकार हुआ, इस बात का पता नहीं चल सका है। रतलाम पुलिस से सूचना मिलने के बाद शुभम के परिजन रतलाम रवाना हो गए हैं। रतलाम में आज शवपरीक्षण के बाद शुभम का शव देरशाम तक कटनी पहुंचेगा। जिसके बाद कल 21 फरवरी को शुभम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। गौरतलब है कि नई बस्ती जगमोहनदास वार्ड निवासी मनोज तिवारी का 25 वर्षीय युवा पुत्र शुभम तिवारी विगत 8 फरवरी 2025 को बड़वारा झरेला बिरला पुट्टी फेक्ट्री में काम के लिए मोटरसाइकिल से निकले था लेकिन शाम तक वापस नहीं आयाए तब उनके परिजनों को चिंता हुई तो उन्होंने शुभम के मोबाइल पर संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उसका मोबाइल भी बंद था। जिसके बाद परिजन शुभम की खोज खबर लेने घर से निकले तो उसकी मोटर साइकिल रपटा पेट्रोल पंप के पास लावारिस खड़ी मिली। जिसके बाद परिजनो के द्वारा बड़वारा थाने में शुभम के इस तरह गायब होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वहीं अब शुभम की लाश मिलने के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है। शुभम की लाश मिलने की सूचना के बाद परिजन रतलाम रवाना हो गए हैं। परिजन शवपरीक्षण के बाद आज देरशाम तक शुभम का शव लेकर कटनी पहुंच जाएंगे, जिसके बाद कल 21 फरवरी को शुभम का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एक जानकारी में आपकों बता दें कि शुभम तिवारी सेवानिवृत्त आयुध निर्माणी कर्मचारी हीरामन तिवारी का पोता तथा प्रापर्टी डीलर मनोज तिवारी का पुत्र था।

मातम में बदली शादी की खुशियां

एक जानकारी में यह भी बताया जा रहा है कि शुभम की शादी तय हो गई थी। 15 फरवरी को शुभम का तिलकोत्सव व आज 20 फरवरी को उसकी शादी होनी थी। शादी के कार्ड भी शहर में बंट गए थे। शादी की तैयारियों के बीच 8 फरवरी को शुभम के अचानक लापता होने के बाद पहले ही शादी की खुशियां मातम में बदल गई थी। वहीं अब उसकी लाश मिलने के बाद पूरा परिवार स्तब्ध है। माता-पिता, भाई बहन सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है।

धोलावाड डेम(सरोज सरोवर) के किनारे उतरता शव, इनसेट में शुभम के जिवित अवस्था का छायाचित्र

 

Exit mobile version