katniLatestमध्यप्रदेश

Shri Shri Ravishankar प्रस्तावित हरिहर तीर्थ पहुंचे श्री श्री रविशंकर, कहा ज्ञान, ध्यान, दान तीनों जीवन मे जरूरी, ऐतिहासिक संकल्प लिया संजय ने

Shri Shri Ravishankar प्रस्तावित हरिहर तीर्थ विजयराघवगढ़ पहुंचे श्री श्री रविशंकर ने पत्रकारों से बात करते कहा कि ज्ञान, ध्यान, दान तीनों जीवन मे जरूरी इन तीनों के संगम का ऐतिहासिक संकल्प संजय पाठक ने लिया वह ऐतिहासिक है संजय जी का नाम इतिहास में दर्ज होगा।

wp 1686664957384

श्री रवि शंकर सामान्यतः श्री श्री रविशंकर के रूप में जाने जाते हैं, विश्व स्तर पर एक आध्यात्मिक मानवतावादी धर्मगुरु हैं। उनके लाखों भक्त उन्हें आदर से प्राय: “श्री श्री” के नाम से पुकारते हैं। वे आर्ट ऑफ लिविंग फाउण्डेशन के संस्थापक हैं।

wp 1686664071977

श्री रविशंकर ने कहा कि जहां पर दो नदियों का संगम होता है उस स्थान पर धर्म ज्ञान कर्म आदि की हमारे सनातन में परम्परा रही है। निश्चित ही यह हरिहर तीर्थ भी प्रयागराज जैसा पवित्र स्थल बनेगा। उन्होंने कहा कि परशुराम जी की 108 फीट ऊंची प्रतिमा स्थापना से लेकर द्वादस ज्योतिर्लिंग सहित जिन जिन धार्मिक स्थल की कल्पना का संकल्प संजय पाठक ने लिया वह अनुकरणीय है इससे उन लाखों लोगों को दर्शन प्राप्त होंगे जो विभिन्न कारणों से इन तीर्थ स्थल पर जा नही पाते। श्री रविशंकर ने कहा कि यह अत्यंत सराहनीय कार्य है।

wp 1686664992335

इससे पहले श्री श्री रविशंकर के विजयराघवगढ़ के समीप बंजारी स्थित रामराजा पहाड़ पहुंचने पर विधायक संजय पाठक ने उनका आत्मीय स्वागत किया तथा आशीर्वाद लिया। उन्होंने इस तीर्थ क्षेत्र के बारे में श्री श्री को पूरी जानकारी दी। पहाड़ पर सुंदर स्थल तथा महानदी और कटनी नदी के संगम को देख श्री श्री काफी प्रशन्न हुए उन्होंने इस स्थल का धार्मिक महत्व बताया। आज श्री श्री रविशंकर का आध्यात्मिक ध्यान उद्बोधन होगा।

wp 1686664970201

Back to top button