Site icon Yashbharat.com

श्री भूमि प्रकट शारदा माता का 53 वां प्राकट्य समारोह 20 अप्रैल को

IMG 20260418 WA0018

श्री भूमि प्रकट शारदा माता का 53 वां प्राकट्य समारोह 20 अप्रैल को

कटनी-श्री भूमि प्रकट शारदा माता का 53 वां प्राकट्य समारोह 20 अप्रैल को प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी अक्षय तृतीया दिन सोमवार को मनाये जाने की तैयारियों जोरों से चल रही हैं। श्री भूमि प्रकट शारदा माता ने अपने भक्त श्रीमति सावित्री बाई रजक की सेवा से प्रसन्न होकर स्वप्न में कहा था कि मैं तेरे घर के पास स्थित बिही के पेड़ के नीचे अक्षय तृतीया के दिन प्रकट होऊंगी। सन् 1973 में अक्षय तृतीया के दिन उसी बिही के पेड़ के नीचे सावित्री बाई के बरगवां स्थित मकान के पास प्रकट हुई थीं। तभी से माँ शारदा का प्राकट्य उत्सव हर वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है इस वर्ष 53 वां प्राकट्य उत्सव के उपलक्ष्य में दिनांक 20 अप्रैल को दोपहर 12 बजे मां का प्राकट्य उत्सव एवं उसके पश्चात भण्डारे का विशाल आयोजन होगा तथा उसी दिन रात्रि 8 बजे से विशाल देवी जागरण वीनभगत जबलपुर के द्ववारा प्रस्तुत किया जायेगा। कार्यक्रम के संचालन प्रसिद्ध अनाज व्यवसायी देशराज गुप्ता द्वारा किया जायेगा।

राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बरगंवा स्थित यह मंदिर भक्ति की आस्था का प्रतीक बनता जा रहा है तथा मंदिर को सिद्ध पीठ के नाम से जाना जाता है।

भूमि प्रकट मां शारदा महिला मण्डल के सभी श्रद्धालुओं से व भक्तजनों से माँ शारदा के प्राकट्य उत्सव में पधारने व प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

 

Exit mobile version