जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के उपयंत्री को शो कॉज नोटिस

WhatsApp Image 2024 12 06 at 2.43.47 PM

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के उपयंत्री को शो कॉज नोटिस।

  • जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत के निर्देश पर जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में हुई विभागीय योजनाओं की समीक्षा
  • जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री कोरी ने वांछित जानकारी सहित उपस्थित नहीं होने पर उपयंत्री सुमित साहू को जारी किया शो काज़ नोटिस

कटनी  जिला पंचायत के सीईओ श्री शिशिर गेमावत द्वारा बीते दिनों ली गई विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक के संदर्भ में जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के सीईओ श्री यजुवेंद्र कोरी द्वारा गुरुवार को पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा जनपद पंचायत सभागार में की । जनपद पंचायत के सीईओ श्री कोरी द्वारा मनरेगा योजना के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों की भौतिक स्थिति, कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र (सी.सी.), सस्पेंडेड कार्य, कृषि आधारित कार्य, अन्य योजनाओं के स्वीकृत निर्माणाधीन कार्य, सीएम हेल्पलाइन एवं लंबित जांच प्रतिवेदनों की समीक्षा विस्तार से की ।

उपयंत्री सुमित साहू को शो काज नोटिस

समीक्षा बैठक में श्री सुमित साहू उपयंत्री द्वारा योजनाओं की अद्यतन प्रगति की जानकारी सहित उपस्थित नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त करतेहुए शो काज नोटिस जारी कर 24 घंटे के भीतर जवाब मांगा हैं। सीईओ श्री कोरी ने समाधान कारक उत्तर प्राप्त नहीं होने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का उल्लेख कारण बताओ सूचना पत्र में किया है।

बैठक में इनकी रही मौजूदगी

समीक्षा बैठक में सहायक यंत्री, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा,सहायक विकास विस्तार अधिकारी, पंचायत समन्वय अधिकारी, सहायक लेखा अधिकारी मनरेगा , बीसी स्वच्छ भारत मिशन, सहायक मानचित्र कार एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के उपयंत्री को शो कॉज नोटिस