किसान विपणन सहकारी समिति बड़वारा के प्रवर्तक सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी
किसान विपणन सहकारी समिति बड़वारा के प्रवर्तक सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी

कटनी।किसान विपणन सहकारी समिति बड़वारा के प्रवर्तक सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी । संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ जबलपुर ने किसान विपणन सहकारी समिति मर्यादित बड़वारा (पंजीयन क्रमांक 123876) के समिति के पंजीयन प्रक्रिया को “दुर्व्यपदेशन” के आधार पर कराया पाये जाने पर संस्था का पंजीयन निरस्त करते हुये मध्य प्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम 1960 की धारा 18 ए/क (1) के तहत समिति के सभी प्रवर्तक सदस्यों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया है।
किसान विपणन सहकारी समिति बड़वारा के प्रवर्तक सदस्यों को कारण बताओ नोटिस जारी
समिति के सभी प्रवर्तक सदस्य संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ जबलपुर के समक्ष उपस्थित होकर लिखित में, संयुक्त रूप से या अलग-अलग अपना पक्ष समर्थन प्रस्तुत कर सकते हैं।
यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि इस सूचना पत्र के प्रकाशन के 15 दिनों के भीतर किसी भी प्रकार का पक्ष समर्थन प्राप्त नहीं होता है, तो यह मान लिया जाएगा कि नोटिस में लगाए गए आरोप समिति के सभी सदस्यों को स्वीकार हैं। ऐसी स्थिति में, समिति के विरुद्ध एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।








