Site icon Yashbharat.com

डाइट कोक प्रेमियों को झटका: ₹50 वाला कैन अब ₹70 में, जानें क्यों बढ़ गए दाम और कहां मिल रहा है पुराना रेट

diet coka

डाइट कोक प्रेमियों को झटका: ₹50 वाला कैन अब ₹70 में, जानें क्यों बढ़ गए दाम और कहां मिल रहा है पुराना रेट

नई दिल्ली: अगर आप भी जीरो-कैलोरी ड्रिंक या डाइट कोक (Diet Coke) के शौकीन हैं, तो अब आपको अपनी पसंदीदा ड्रिंक के लिए जेब ढीली करनी पड़ सकती है। दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे प्रमुख शहरों के ऑफलाइन मार्केट में 330 एमएल वाले डाइट कोक कैन की कीमत ₹50 से बढ़कर सीधे ₹70 हो गई है। यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर (Record High) है।

क्यों बढ़ीं डाइट कोक की कीमतें?

  1. एल्युमीनियम की लागत में 30% का उछाल: कैन बनाने में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम की कीमतों में सालाना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत की भारी बढ़ोतरी हुई है।

  2. सप्लाई चैन में व्यवधान: इस साल की शुरुआत में पश्चिम एशिया (Middle East) में बने युद्ध के हालातों के कारण एल्युमीनियम कैन की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हुई थी।

  3. मांग में जबरदस्त तेजी: भारत में पिछले एक साल के भीतर जीरो-कैलोरी/शुगर-फ्री ड्रिंक्स की मांग दोगुनी हो चुकी है। सप्लाई कम और डिमांड ज्यादा होने से कीमतों पर दबाव पड़ा है।

कंपनी के प्लांट के कैन पर MRP ₹50, फिर ₹70 क्यों?

बाजार में यह बढ़ोतरी इंडिपेंडेंट बॉटलर्स (Independent Bottlers) और रिटेलर्स द्वारा की गई है।

क्विक कॉमर्स पर अभी भी पुरानी कीमत

जहां ऑफलाइन सुपरमार्केट और रिटेल स्टोर्स पर ग्राहक ₹70 चुका रहे हैं और सोशल मीडिया (X/इंस्टाग्राम) पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं, वहीं ब्लिंकइट (Blinkit) और जेप्टो (Zepto) जैसे क्विक-कॉमर्स ऐप्स पर 330 ml का डाइट कोक कैन अभी भी ₹50 की पुरानी कीमत पर ही उपलब्ध है।

Exit mobile version