Site icon Yashbharat.com

जिला स्वास्थ्य अधिकारी को शोकाज नोटिस जारी

notice

कटनी। सर्वोच्च प्राथमिकता देकर आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु डोर टू डोर जाकर लाभार्थियों से संपर्क करें और पात्र हितग्राहियों के शतप्रतिशत आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के साथ आधार और केवाईसी अपडेट करना सुनिश्चित करें।

जिला पंचायत के सीईओ श्री गेमावत ने ढीमरखेड़ा के मार सिहुंडी में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

इस आशय के निर्देश जिला पंचायत के सीईओ शिशिर गेमावत ने मंगलवार को विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम मार सिहुंडी में आयुष्मान कार्ड की प्रगति की समीक्षा करते हुए दिए। जिला सीईओ श्री गेमावत ने ढीमरखेड़ा और बड़वारा विकासखंड के चिन्हित आदिवासी बाहुल्य सात ग्राम पंचायतों के सचिवों, रोजगार सहायक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों से ग्राम पंचायत और ग्राम वार आयुष्मान कार्ड की प्रगति की विस्तार से समीक्षा कर जानकारी ली।

आशा कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई

उन्होंने ऐसे PVTG हितग्राही जिनके नाम आयुष्मान कार्ड तैयार किये जाने हेतु प्रदर्शित नही हो रहे हैं, उन्हें सूचीबद्ध कर जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बैगा और अन्य समुदाय के आयुष्मान कार्ड की हितग्राहियों से भी रूबरू चर्चा की। समीक्षा बैठक में आशा कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई और प्रभारी जिला स्वास्थ्य अधिकारी अनीता उसरहटे को शोकाज नोटिस जारी किए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान श्री गेमावत ने ग्राम पंचायत के सचिवों से केंद्र और राज्य शासन द्वारा संचालित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में भी जानकारी ली और निर्देशित किया कि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे इसका विशेष ध्यान रखें।

 

Exit mobile version