नगर निगम के नये उपायुक्त होंगे शैलेश गुप्‍ता

09 8

कटनी। राज्‍य शासन के वित्त विभाग ने राज्‍य वित्‍त सेवा के 62 अधिकारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है। इसके तहत नगर निगम कटनी में पदस्थ रहे उपायुक्‍त वित्‍त पवन कुमार अहिरवार का स्थानांतरण सहायक संचालक संस्‍थागत वित्‍त भोपाल के पद पर किया हैं।

वहीं शैलेश गुप्ता उपायुक्‍त वित्‍त नगर निगम बुरहानपुर का स्‍थानांतरण उपायुक्‍त वित्‍त नगर निगम कटनी के पद पर किया गया है। इसी स्थानांतरण आदेश में सुरभित अग्रवाल को जिला पंचायत कटनी के लेखा अधिकारी पद पर स्थानांतरित किया गया है। श्री अग्रवाल अभी तक संचालनालय कोष एवं लेखा भोपाल में सहायक संचालक के पद पर पदस्थ रहे।नगर निगम के नये उपायुक्त होंगे शैलेश गुप्‍ता

इसे भी पढ़ें-  प्रेमिका से शादी की मन्नत: दमोह के युवक ने घुटनों के बल चढ़ीं मैहर मंदिर की 1,100 सीढ़ियां, हाथ में जलता दीया लेकर की प्रार्थना