निष्क्रियता की लगातार शिकायत पर हटाए गए सेवादल अध्यक्ष पंकज गौतम, अब मुकेश परौहा होंगे नए जिला अध्यक्ष
कटनी(YASHBHARAT.COM)। कटनी में कांग्रेस सेवादल को लगभग शून्य कर देने वाले अध्यक्ष पंकज गौतम को आखिरकार उनके पद से हटा ही दिया गया है। कल 25 अक्टूबर को सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चीफ आर्गनाइजर लालजी देसाई ने इस विषय का पत्र जारी कर के प्रतिलिपि प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव को भेज दी है।
ज्ञातव्य है कि कटनी कांग्रेस सेवादल की निष्क्रियता, पार्टी से ज्यादा व्यक्ति विशेष के लिए झुकाव और महात्मा गांधी जयंती जैसे अत्यावश्यक अवसर के साथ पार्टी के अन्य कार्यक्रमों में सेवादल अध्यक्ष के अनुपस्थित रहने की लगातार शिकायतें जिला कांग्रेस के दोनों अध्यक्षों ने सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई एवं प्रदेश अध्यक्ष योगेश यादव से की थी। इसके साथ पंकज गौतम द्वारा दशहरा जुलूस का व्हाट्स ऐप ग्रुपों में भेजे गए उस समाचार ने भी आग में घी का काम किया, जिस समाचार में जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित शुक्ला का नाम छटवे नम्बर पर दिया जिसे अनुशासनहीनता माना गया। इन सब बातो को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पंकज गौतम की विदाई तय कर दी थी। जिसको कल अंतिम रूप दे दिया गया। मुकेश परौहा बनाए गए नए जिला अध्यक्ष
लंबे समय से कांग्रेस के लिए काम कर रहे कर्मठ कांग्रेस नेता मुकेश परौहा को अब जिला सेवादल का नया अध्यक्ष चीफ आर्गनाइजर बना दिया गया है। मुकेश पहले म.प्र. कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रतिनिधि, अब भंग हो चुके कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के जिला ग्रामीन अध्यक्ष एवं कई और पदों में रह चुके हैं। अब उनके कंधों में शून्य पड़े कटनी सेवादल को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी आ गई है। कांग्रेस के सूत्र बता रहे हैं इसी तरह खुद को कांग्रेस से ऊपर मानने वाले और कांग्रेस का उपयोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए करने वाले कुछ हवा हवाई नेताओं पर भी जल्द गाज गिरने वाली है।