Wednesday, May 20, 2026
Latest:
katniLatest

तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष का आयोजित हुआ सेवा सम्मान समारोह

कटनी। विजयराघवगढ़ विकासखंड के अंतर्गत आने वाला शासकीय प्राथमिक शाला भैंसवाही में पदस्थ सहायक शिक्षक पुष्पराज सिंह बघेल, जो की मध्य–प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष थे, उनका सेवा सम्मान समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ उनके विद्यालय में क्षेत्रीय गणमान्य लोगों और जिले के अधिकारीयों -कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ।

लगातर 43 वर्षों तक शिक्षा विभाग में अनवरत, वेदाग सेवा देने के उपरांत गत दिवस 62 वर्षीय अपनी सेवा अवधि पूर्ण करने के उपरांत सहायक शिक्षक पद से सेवानिवृत हुये।

श्री बघेल के सम्मान में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी पं.सरमन तिवारी, कुंवर मार्तण्ड सिंह राजपूत, धर्मेन्द्र धरण त्रिपाठी और अवधेश दाहिया द्वारा भैंसवाही विद्यालय पहुंचकर संयुक्त मोर्चा के प्रमुख्य घटक,का सम्मान साल,श्रीफल और माल्य अर्पण कर किये।

इस अवसर पर संयुक्त मोर्चा संस्थापक श्री तिवारी द्वारा अपने सारगर्भित उदवोधन में सेवा निवृत शिक्षक को कर्मचारी जगत का अत्यंत कर्तव्यनिष्ठ, सक्रिय,जुझारू और पहले कर्तव्य फिर अधिकार की राजनीति करने वाला सच्चा सिपाही बताये. वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि आज का दिन उनका सेवा निवृत का दिन न होकर उनके सेवा सम्मान का दिन है.अतः उनकी सेवाओं का सम्मान का जिक्र वर्तमान समय की जरूरत है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम