सर्वर तो मानों जिंदगी बन गया माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन होने से दुनियाभर में मचा हड़कंप, हवाई यात्रा प्रभावित

images 5

सर्वर तो मानों जिंदगी बन गया। जरा देर के लिए सर्वर ठप होते ही हाहाकार मच जाता है ऐसा ही अब से कुछ देर पहले हुआ। भारत और अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाएं ठप हो गई हैं. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं. स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है.

दुनियाभर के एयरपोर्ट, बैंक, होटल, हॉस्पिटल, इमरजेंसी सेवाएं बाधित

कहा जा रहा है कि साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. एयरपोर्ट पर चेक इन और चेक आउट सिस्टम ठप हो गए हैं. बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई है. इससे सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका के एयरलाइंस हैं.

इसे भी पढ़ें-  भारत-पाक बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका: श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ लाइन के दो पिलर उड़े; ISI और आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क पर संदेह