Wednesday, May 6, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Seoni Crime : छात्रा ने की मकान मालिक की हत्या

Seoni Crime : छात्रा ने की मकान मालिक की हत्या। भैरोगंज महाराजबाग में 62 वर्षीय वृद्ध महिला मधु तिवारी की निर्दयतापूर्वक घर के रसोई घर में तीन दिन पहले की गई अंधे हत्याकांड का कोतवाली पुलिस ने राजफाश कर दिया है।

पुलिस के मुताबिक जैतपुरकला निवासी 22 वर्षीय छात्रा ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। घर ऊपर हिस्से में बने कमरों में आरोपित छात्रा बीते चार माह से किरायेदार के तौर पर रह रही थी। पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने बताया कि चरित्र हनन की आशंका से भयभीत होकर आरोपित छात्रा ने आक्रोश में आकर पूरी वारदात को अकेले अंजाम दिया है, जिसे कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

डर के कारण दिया अंजाम

आरोपित छात्रा को डर था कि उसकी गतिविधियों की जानकारी महिला (मकान मालिक) से कहीं माता-पिता तक ना पहुंच जाए। इसी बात को लेकर 2 जून की शाम करीब 5.45 से 6.15 बजे के बीच दोनों के बीच घर के रसोई घर में कहासुनी हो गई, जो हाथापाई में बदल गई।आवेश में आकर आरोपित छात्रा ने किचन में रखे तबे, जग, चाकू, चाय बनने के बर्तन इत्यादि से महिला पर इतने वार किए कि वह लहुलुहान हो गई।बाद में महिला का गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई।

गुमराह करने के लिए चालाकी

पुलिस को गुमराह करने के लिए चालाकी दिखाते हुए छात्रा ने कई तरह से साक्ष्य को छिपाने व उलझाने का प्रयास किया, लेकिन मौके पर मिले साक्ष्यों के वैज्ञानिक परीक्षण से आरोपित छात्रा की करतूत सामने आ गई। घटनास्थल स्थल की परिस्थितियों को देखकर प्रतीत होता है कि महिला व छात्रा के बीच वारदात के दौरान काफी देर आपसी संघर्ष हुआ। महिला के हाथ व शरीर में कई जगह बाल के गुच्छे पाए गए हैं, जिन्हें फारेसिंक जांच के लिए भेजा गया है।

क्या है मामला

कोतवाली अंतर्गत भैरोगंज महाराज बाग शिवमंदिर के पास 2 जून की शाम महिला की हत्या की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई थी।घर की रसोई में मधु पति रमेश तिवारी (62) का शव लहुलुहान हालत में मिला था, जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने धारा 302 भादंवि का प्रकरण दर्ज किया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामजी श्रीवास्तव ने तत्काल घटना स्थल पहुंचकर परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण किया।एसडीओपी पुरुषोत्तम मरावी, कोतवाली थाना प्रभारी महादेव नागोतियों के नेतृत्व में अज्ञात आरोपित की पतासाजी का प्रयास प्रारंभ किए गए।पुलिस के मुताबिक आरोपित छात्रा का कुछ दिनों से महिला (मकान मालिक) के साथ किराए व बिजली बिल के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। 2 जून को कोचिंग से घर के कमरे में लौटने पर महिला ने पुनः किराये पर बात करने आरोपित छात्रा को कमरे से नीचे किचिन में बुलाया। इसी बीच दोनों के बीच कहा-सुनी होने लगी।

 

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम