Latestkatni

कटनी में सनसनी: फोटोग्राफर की हत्या, मंदिर के पास मिला खून से सना शव

कटनी में सनसनी: फोटोग्राफर की हत्या, मंदिर के पास मिला खून से सना शव। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। एनकेजे थाना क्षेत्र में एक दिन पहले चाकूबाजी की घटना के बाद अब एक युवक की हत्या से इलाके में दहशत फैल गई है। शुक्रवार-शनिवार की रात एक फोटोग्राफर का शव रक्तरंजित अवस्था में मिलने से सनसनी मच गई।

कटनी में सनसनी: फोटोग्राफर की हत्या, मंदिर के पास मिला खून से सना शव

जानकारी के अनुसार बड़वारा थाना क्षेत्र के पहरिया गांव निवासी 23 वर्षीय प्रदीप साहू फोटोग्राफी का काम करता था। वह कुछ दिन पहले ही बाहर से घर लौटा था। शुक्रवार शाम वह बाइक से कटनी में एक तिलक समारोह में फोटोग्राफी करने की बात कहकर निकला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा।

शनिवार सुबह उसका शव मंदिर के पास खून से लथपथ हालत में मिला। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने उसकी हत्या कर शव को वहां फेंक दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है। इस वारदात के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।  लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Back to top button